Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ में लेखपालों की पूरी जानकारी अब ऑनलाइन, घर बैठे मिलेगा मोबाइल नंबर और तैनाती विवरण

आकाश दीप अवस्थी – लखनऊ केसरी

डीएम विशाख जी. अय्यर की पहल, 5 तहसीलों का डेटा वेबसाइट पर सार्वजनिक; राजस्व कार्यों में मिलेगी बड़ी राहत

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने एक अहम डिजिटल पहल की है। अब जिले की सभी तहसीलों में तैनात लेखपालों के मोबाइल नंबर और उनकी तैनाती से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर के निर्देश पर शुरू की गई इस व्यवस्था से लोगों को अब लेखपाल की जानकारी के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट
https://lucknowbhulekh.in/MasterData/LekhpalByTehsil⁠�
पर जाकर नागरिक अपने क्षेत्र के लेखपाल का नाम, तैनाती स्थान और मोबाइल नंबर आसानी से देख सकते हैं।
ग्रामसभा के आधार पर मिलेगी जानकारी
नई व्यवस्था के तहत लोग अपनी तहसील और ग्रामसभा का चयन कर संबंधित लेखपाल की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे जमीन से जुड़े मामलों जैसे दाखिल-खारिज, पैमाइश, खतौनी और अन्य राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रक्रिया तेज होगी।

तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत
पहले लेखपाल का संपर्क नंबर प्राप्त करने के लिए लोगों को कई बार तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। सही जानकारी न मिलने के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से लोग सीधे फोन के माध्यम से लेखपाल से संपर्क कर सकेंगे।

पांचों तहसीलों का डेटा हुआ सार्वजनिक
फिलहाल लखनऊ की सभी पांच तहसीलों के लेखपालों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें संबंधित क्षेत्र, ग्रामसभा और मोबाइल नंबर की विस्तृत जानकारी शामिल है।

डिजिटल गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम
प्रशासन की इस पहल को डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आम जनता और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आने की उम्मीद है।

International

RELATED ARTICLES