Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

बाबा बर्फानी के दर्शन को निकला आस्था का कारवां, मोहनलालगंज से 60 शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर रवाना

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज से शुक्रवार सुबह 60 शिवभक्तों का जत्था बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए श्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। अमरनाथ सेवा दल के प्रमुख सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता बेटू के नेतृत्व में निकले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं ने श्री काशीश्वर मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम् तथा अभिषेक शुक्ला ने यात्रियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।पूजा के बाद पूरे मंदिर परिसर में “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज उठे। डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम् ने नारियल फोड़कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी श्रद्धालु पहले कानपुर जाएंगे, जहां से ट्रेन द्वारा जम्मू के लिए प्रस्थान करेंगे और फिर पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा करेंगे।

International

RELATED ARTICLES