Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लाइनमैन की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, मोहन रोड जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विनय मिश्रा

लखनऊ। भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा बुधवार रात सड़कों पर फूट पड़ा। बुद्धेश्वर चौराहे के पास लोगों ने मोहन रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार फैजुल्लागंज उपकेंद्र में संविदा पर तैनात लाइनमैन उदय राज की 11000 वोल्ट लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मरों में लगातार खराबी आ रही है और फाल्ट बढ़ गए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली संकट से परेशान लोगों ने उतरठिया पावर हाउस का भी घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार कटौती और खराब व्यवस्था के कारण आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

International

RELATED ARTICLES