Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

मोहनलालगंज में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्ली पूरब गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बब्लू कुमार पुत्र श्री राम के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे 35 वर्षीय पत्नी चांदनी, 13 वर्षीय बेटी शगुन और 10 वर्षीय बेटा अंश को छोड़ गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना के बाद गांव में गहरा शोक व्याप्त है और लोग स्तब्ध हैं।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES