Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ में सिटी बसों (इलेक्ट्रिक बसों) का किराया ₹5 तक कम कर दिया गया, नए रेट आज 6 मई से प्रभावी होंगे…

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

लखनऊ में इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का किराया कम कर दिया गया है, जिसका लाभ सात किलोमीटर से अधिक यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का किराया राजधानी में कम हो गया है। कल बुधवार से इसका लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो शहर में सात किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करेंगे। सात से लेकर 54 किलोमीटर से अधिक के सिटी बसों के 11 तरह का किराया स्लैब बना है। हर स्लैब में पांच रुपये की कमी होगी। चार किलोमीटर तक 10 रुपये व 4.1 से सात किलोमीटर के 15 रुपये किराया यथावत रहेगा यानी कम दूरी तक आने-जाने वालों को पहले की तरह भुगतान करना होगा।लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 50वीं बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में सिटी बसों का किराया दूसरे चरण में कम करने का प्रस्ताव पास हुआ था। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने बताया, किराये में दस प्रतिशत कटौती की गई है, उसे अब लागू किया जा रहा है। इसमें सात से 54 किलोमीटर से अधिक तक के स्लैब में बदलाव होगा।उन्होंने बताया, शहर में राजाजीपुरम से जीपीओ, जीपीओ से पालीटेक्निक, उतरेटिया से इकाना स्टेडियम, उतरेटिया से अहिमामऊ और ट्रांसपोर्ट नगर से वृंदावन तक का किराया अब तक 25 रुपये रहा है, जो अब 20 रुपये होगा। ऐसे ही ट्रांसपोर्ट नगर से इकाना स्टेडियम का किराया 35 रहा है, जो अब 30 रुपये होगा। असल में सिटी ट्रांसपोर्ट ने दो साल पहले सिटी बसों के शुरुआती स्लैब का किराया घटाया था। चार किलोमीटर तक का किराया 12 से घटाकर 10 और 4.1 से सात किलोमीटर का किराया 20 से घटाकर 15 रुपये किया गया था। दूसरे चरण में किराया घटने से यात्रियों का आवागमन अब और आसान हो सकेगा।*अब इस तरह देना होगा किराया*दूरी(कि.मी. में) | पहले | अब | 7.1 से 10 | 25 | 20 | 10.1 से 13 | 30 | 25 | 13.1 से 16 | 35 | 30 | 16.1 से 20 | 40 | 35 | 20.1 से 24 | 45 | 40 | 24.1 से 30 | 50 | 45 | 30.1 से 36 | 55 | 50 | 36.1 से 42 | 60 | 55 | 41.1 से 48 | 65 | 60 | 48.1 से 54 | 70 | 65 | 54.1 से अधिक | 75 | 70

International

RELATED ARTICLES