लखनऊ:आनंदीबेन पटेल ने राजधानी लखनऊ में जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस दौरान जन भवन से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा दिया। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बन सके।इस अवसर पर सुधीर महादेव बोबड़े, राज्यपाल के ओएसडी, शीतल शर्मा, निदेशक जनगणना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विजय विश्वास पंत, कमिश्नर तथा विशाख जी भी शामिल हुए।इसके अलावा गौरव कुमार की मौजूदगी में जनगणना 2027 अभियान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई।अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल स्व-गणना प्रणाली से जनगणना प्रक्रिया को तेज, सटीक और आधुनिक बनाया जाएगा।
लखनऊ में जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खुद भरी जानकारी.