Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ में महिला आक्रोश मशाल यात्रा शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं….

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर महिला आक्रोश मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। मशाल यात्रा विधानसभा के सामने से शुरू हुई, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।यात्रा में मंत्री रजनी तिवारी, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल तथा महिला आयोग की सदस्य मौजूद रहीं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी यात्रा में शामिल हुए।मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने का काम हमेशा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस करती आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है।मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को उनका हक और सम्मान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज महिलाएं घर और समाज दोनों जगह खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।यात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को उनका पूरा आरक्षण और अधिकार मिलना चाहिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने का काम किया है।मशाल यात्रा में मौजूद महिलाओं ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में महिलाएं उन लोगों को जवाब देंगी जिन्होंने उनके आरक्षण और सम्मान को छीनने का प्रयास किया।

राष्ट्रीय लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES