मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खालसा निवासी किसान खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुआ खेत में पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इलाके में तेंदुए का आतंक देखा गया था, लेकिन अब तक वन विभाग और प्रशासन तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।वहीं वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
मुरादाबाद लखनऊ केसरी से मनोज बिश्नोई की रिपोर्ट



