Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

घायल आरक्षी आकाश सिंह के परिवार को 1.50 करोड़ की सहायता, डीजीपी ने सौंपा चेक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गोंडा जीआरपी में तैनात घायल आरक्षी आकाश सिंह के परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण ने आरक्षी की पत्नी को 1.50 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
यह सहायता राशि आरक्षी आकाश सिंह के परिवार को आर्थिक राहत देने और कठिन परिस्थितियों में सहयोग के उद्देश्य से प्रदान की गई है। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपने जवानों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि विभाग उनके हितों की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी भी मौजूद रहे। उन्होंने घायल आरक्षी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES