Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

निगोहां में भाजपा की ‘जिला जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब

निगोहां। गुरुवार को निगोहां क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘जिला जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ चर्चा का केंद्र बन गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य के दिशा-निर्देश में हुआ, जबकि जिला उपाध्यक्ष हंसराज रावत की सक्रिय भूमिका पूरे आयोजन में देखने को मिली।पदयात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष ललित सिंह और मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने किया। इस दौरान करीब 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की और विपक्ष के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विपक्ष की कथित नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के अखिलेश यादव पुतले भी फूंके।इस मौके पर हंसराज रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा, प्रभाकर सिंह, सज्जन सिंह, अरुण वर्मा, विजय शर्मा, राजिंद्र मौर्य, अनिल दीक्षित, हरिप्रताप सिंह, रामसनेही, दिनेश सैनी, दिनेश कुशवाहा और विशाल बाजपेई समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।

निगोहा से देशराज रावत की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES