मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव (38 वर्षीय) का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतीक को आज सुबह 6 बजे अस्पताल लाया गया था। प्रतीक के शव को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया है। उनके शव का पोस्टमार्टम होगा।* बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हे सिविल अस्पताल ले जाया गया था। खबर लिखे जाने तक अस्पताल व परिवार की ओर से प्रतीक की मृत्यु को लेकर कोई बयान नहीं आया था। यह भी कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल को भी प्रतीक की तबियत बिगड़ने पर लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तबियत कुछ ठीक होने पर वे 3 दिन बाद अस्पताल से घर चले गए थे। समाजवादी पार्टी के आफिशियल हैंडल पर किए गए पोस्ट में प्रतीक यादव के निधन को अत्यंत दु:खद बताया गया है। भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव के पति प्रतीक की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। प्रतीक के दो पुत्रियां हैं। *बताया जा रहा है कि आज सुबह जब 5 बजे प्रतीक के दोस्त उन्हे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में सिविल अस्पताल में अंतिम सांस…