Monday, June 15, 2026

National

spot_img

लखनऊ: नगराम के देवती गांव स्थित लाइसेंसी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, दो घायल

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के देवती गांव में सोमवार सुबह एक लाइसेंसी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि गोदाम की छत और दीवारें उड़ गईं तथा इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं।

घायलों में 22 वर्षीय मारिया की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मोहित नामक युवक भी घायल हुआ है और उसका उपचार जारी है। विस्फोट के बाद मलबे में दबकर दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आग की चपेट में आने से दोनों बाइकें जलकर खाक हो गईं।घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। धमाके के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नगराम पुलिस और फायर सर्विस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं तथा आग पर काबू पा लिया गया।पुलिस के अनुसार, थाना नगराम क्षेत्र में स्थित लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही दक्षिणी लखनऊ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) Anand Kumar भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES