लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
पर्यटन विभाग में कथित घूसकांड से मचा हड़कंपलखनऊ में उप निदेशक का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेजउत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में भ्रष्टाचार के कथित मामले ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।लखनऊ में तैनात कल्याण सिंह यादव उर्फ़ के K s यादव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रुपए लेते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है।वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच की मांग तेज हो गई है और शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। हालांकि अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।राजनीतिक हलकों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। विपक्ष सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेराव की तैयारी में है, वहीं आम जनता यह जानना चाहती है कि क्या इस कथित मामले में सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला जांच के नाम पर लंबे समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहेगा।फिलहाल सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।



