Friday, July 31, 2026

National

spot_img

भैंस चोरी कांड का 48 घंटे में खुलासा, निगोहां पुलिस ने दो भैंसें बरामद कर शातिर चोर को दबोचा

विनय मिश्रा

निगोहां, लखनऊ। निगोहां पुलिस ने भैंस चोरी की सनसनीखेज वारदात का महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है। मामले के सफल अनावरण पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने पुलिस टीम को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।जानकारी के अनुसार थाना निगोहां क्षेत्र के बाजपेई खेड़ा (मजरा दयालपुर) निवासी अभिषेक शुक्ला तथा पड़ोसी गांव पश्चिम निवासी वंश दीपक अवस्थी की एक-एक भैंस बीती रात चोरी हो गई थी। दोनों भैंसों की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये आंकी गई। पीड़ित अभिषेक शुक्ला ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के भतीजे हैं। तहरीर के आधार पर निगोहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो विशेष पुलिस टीमें गठित कीं।जांच के दौरान पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मंगलवार को जंगल-मंगल तिराहे के पास से राजन पुत्र मनिया उर्फ मनीराम निवासी त्रिलोकपुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर लीं।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई दिलीप उर्फ छोटू और साथी देवेराज उर्फ शकील के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद भैंसों को जंगल में छिपा दिया गया था और उन्हें बाराबंकी ले जाकर स्लॉटर हाउस में बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजन के खिलाफ बाराबंकी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट सहित पांच आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 48 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर दोनों भैंसें सकुशल बरामद कर ली गईं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।ब्लॉक प्रमुख ने पुलिस टीम को किया सम्मानितभैंस चोरी की घटना के सफल खुलासे पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने निगोहां पुलिस की सराहना करते हुए थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, एसआई कुलदीप कुमार, एसआई चंदन यादव तथा कांस्टेबल रोहित, जावेंद्र और रजकरन को अंगवस्त्र एवं मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी मोनू शुक्ला, करन शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, देवांश शुक्ला, अभय दीक्षित, अर्जुन शुक्ला एवं जावेद तिवारी सहित अन्य लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया।

International

RELATED ARTICLES