मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील परिसर से सोमवार को एक अधिवक्ता की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज मऊ निवासी अधिवक्ता सोमनाथ शर्मा सोमवार को अपने वकालत संबंधी कार्य से तहसील परिसर मोहनलालगंज आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी-32 ईक्यू 0365 तहसील परिसर में खड़ी की थी। आरोप है कि दोपहर करीब 2 बजे से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गए।काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर अधिवक्ता ने थाना मोहनलालगंज पहुंचकर लिखित तहरीर दी और अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामद करने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
अनुराग तिवारी की रिपोर्ट



