ग्राम विकास को नई गति देने का संकल्प, मोहनलालगंज में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
लखनऊ विकास खंड मोहनलालगंज में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों के हित में किए गए निर्णयों पर चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सशक्त बनाने तथा उनके अधिकारों और विकास कार्यों को गति देने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बैठक में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने सभी ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनप्रतिनिधियों की भूमिका विकास की धुरी है।
बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के अनेक भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें नवनीत सिंह (अध्यक्ष, बीडीसी संघ उत्तर प्रदेश), देवेंद्र सिंह (अध्यक्ष, प्रधान संघ मोहनलालगंज), चंद्रा रावत (पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा), राजकुमार पाण्डेय (क्षेत्रीय जिला महामंत्री), रामलाल वर्मा (पूर्व जिला महामंत्री), हंसराज रावत (जिला उपाध्यक्ष), शील पाण्डेय (जिला महामंत्री), सुरेन्द्र दीक्षित (पूर्व प्रधान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष), जय प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष), ललित सिंह (मंडल अध्यक्ष) भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, करन शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन शुक्ला व देवांश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य शामिल हुए।
बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने तथा गांवों में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर कर समर्थन दर्ज कराया।
अनुराग तिवारी की रिपोर्ट



