Friday, July 31, 2026

National

spot_img

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नर्सरी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल की वैन के चालक पर चार वर्षीय नर्सरी छात्रा से कथित दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, तालकटोरा निवासी दंपति की चार वर्षीय बेटी राजाजीपुरम स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने के लिए एक निजी वैन लगाई गई थी, जिसका चालक उन्नाव निवासी गिरीश मिश्रा बताया गया है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद बच्ची डरी-सहमी थी और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। अगले दिन पेट दर्द और बुखार की शिकायत बढ़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने की बात सामने आई।
मां का आरोप है कि पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि वैन चालक कई दिनों से उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
तालकटोरा पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस स्कूल वैन से जुड़े अन्य बच्चों और स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।
यह घटना निजी स्कूलों द्वारा संचालित वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, चालकों के सत्यापन और बच्चों की निगरानी प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।

लखनऊ केसरी नवाबों के शहर की निर्भीक आवाज की अभिभावकों से अपील….
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को किसी भी अनजान व्यक्ति के भरोसे न छोड़ें। स्कूल वाहन, उसके चालक एवं सहायक का सत्यापन अवश्य करें और समय-समय पर बच्चों से खुलकर बातचीत कर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। आपकी सतर्कता ही आपके बच्चे की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

International

RELATED ARTICLES