Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु मोहनलालगंज से साठ शिवभक्तों ने काशी स्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर निकले यात्रा की ओर अजय पांडेय ने धूमधाम से की भक्तों की विदाई

मोहनलालगंज, लखनऊ। सावन से पहले ही मोहनलालगंज में शिवभक्ति की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह श्री अमरनाथ गुफा में पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन की कामना लेकर कस्बे से 60 शिवभक्तों का जत्था “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के उद्घोष के साथ रवाना हुआ।
अमरनाथ सेवा दल, मोहनलालगंज के प्रमुख सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता बेटू के नेतृत्व में निकले इस जत्थे में राघवेंद्र दीक्षित, अमरीश श्रीवास्तव, विनीत मिश्रा, अक्षय मिश्रा, हर्ष चौरसिया, वंश वर्मा, ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह, विशाल शर्मा, घनश्याम शर्मा समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल हैं। सभी यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साहित दिखे।
यात्रा से पूर्व सभी शिवभक्त कस्बा स्थित श्री काशीश्वर मंदिर पहुंचे। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम् और अभिषेक शुक्ला के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर सभी ने मंगल यात्रा की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर डॉ. अजय पाण्डेय ने प्रमुख सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता को माला पहनाकर और सभी यात्रियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। अभिषेक शुक्ला ने भी यात्रियों को अंग वस्त्र भेंट कर बाबा बर्फानी से सकुशल दर्शन की कामना की।
पूरे मंदिर परिसर में “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु बस द्वारा कानपुर के लिए रवाना हुए। डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम् ने नारियल फोड़कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कानपुर से सभी यात्री ट्रेन द्वारा जम्मू प्रस्थान करेंगे और वहां से पवित्र अमरनाथ गुफा की कठिन यात्रा शुरू करेंगे।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES