Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

लखनऊ: पहली अगस्त से स्मार्ट कार्ड आरसी जारी होगी

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

परिवहन विभाग 1 अगस्त से स्मार्ट कार्ड आरसी (पंजीकरण प्रमाणपत्र) जारी करेगा। इसके साथ ही पेपर आरसी की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। नई स्मार्ट कार्ड आरसी में चिप और क्यूआर कोड की सुविधा होगी, जिससे दस्तावेज अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनेंगे।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह कदम परिवहन सेवाओं को सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।योजना को तय समय में लागू करने के लिए यूपीएलसी को जेम पोर्टल के माध्यम से 10 दिनों के भीतर बिडिंग प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वोत्तम वेंडर के चयन के बाद अगले 15 दिनों में योजना का ट्रायल रन भी पूरा कर लिया जाएगा।विभाग ने तैयारियों के लिए सख्त समयसीमा निर्धारित की है। स्मार्ट कार्ड प्रिंटिंग और डाटा प्रोसेसिंग से जुड़े सभी आवश्यक उपकरण 25 जुलाई तक संबंधित कार्यालयों में स्थापित कर दिए जाएंगे।

International

RELATED ARTICLES