Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल सिंह के नेतृत्व में आलमबाग बस अड्डे स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा जरूरतमंद लोगों को फल और मिठाइयों का वितरण किया।इस अवसर पर अमरपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव का राजनीति का केंद्र सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और समाज के वंचित वर्गों को सम्मान दिलाना रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सांसद आर.के. चौधरी, मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष फ़ाकिर सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, लखनऊ बार के महामंत्री जीतू यादव, पूर्व विधायक अंबरीष सिंह पुष्कर, वीर बहादुर सिंह, अमित सक्सेना, संतोष रावत, सतेंद्र सोनकर, राकेश रावत, नवनीत तिवारी, नईमा बानो, सलमा, नायब बानो, कमलेश भुर्जी, पूर्व पार्षद अरविंद यादव, अम्ब्रेश तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, पवन यादव, बचऊ यादव, समीर सिंह यादव, मनारे बाजपेयी, राजू अंसारी, पूर्व बार अध्यक्ष श्रवण यादव, अभिषेक भट्ट, आकाश वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना रावत, अनिल जैसवाल, सूर्य पाल सिंह, रोहित सिंह, श्याम लाल यादव, ओम प्रकाश यादव, अमृत शर्मा, शिवकुमार, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में अमरपाल सिंह ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जनसेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ जनता के बीच निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES