लखनऊ केसरी से सनी पांडेय की रिपोर्ट
निगोहा। थाना क्षेत्र के रंजीतखेड़ा गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दबंग युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित किसान हरिराम के अनुसार, गांव के कुछ युवक खेत की मेड़ काट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए मेड़ काटने से मना किया तो आरोपी युवक गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि जाते-जाते उन्होंने पूरे परिवार को देख लेने की धमकी भी दी।परिजनों का कहना है कि कुछ ही देर बाद गांव के टिंकू, पवन और श्रवण अपने कई साथियों के साथ हरिराम के घर पहुंच गए। आरोपियों ने बिना कुछ कहे अचानक लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। हमले से परिवार के लोग संभल भी नहीं पाए और चीख-पुकार मच गई। दबंगों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक को बेरहमी से पीटा, जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मारपीट में रमण, चमन, सुमन और हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर जान बचाई। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पीड़ित परिवार ने थाना निगोहा पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान हरिराम का परिवार काफी डरा हुआ है उनका कहना है कि अगर पुलिस इन पर उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वह फिर से उन पर हमला कर सकते हैं थाने में पहुंचने के बाद उनका लगातार धमकियां मिल रही है अब परिवार न्याय की मांग कर रहा है ।



