Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

श्री हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब भक्तों ने किया दर्शन

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, धार्मिक आयोजन बना सामाजिक समरसता और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण…..

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा स्थित सूर्या इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट, नगर पंचायत कार्यालय के बगल में शनिवार को श्री हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा से हुआ। पूरे परिसर में वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ भोजन वितरण की व्यवस्था संभाली। अनुशासित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।कार्यक्रम में मोहनलालगंज एसडीएम पवन पटेल, एसीपी राजेश सिंह, कोतवाल बृजेश त्रिपाठी, समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख डिम्पल वर्मा, मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, निगोहां के पूर्व प्रधान सुरेंद्र दीक्षित, समाजसेवी सत्यप्रकाश द्विवेदी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सभी अतिथियों ने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।आयोजन के मुख्य संयोजक डॉ. अजय पाण्डेय “सत्यम” व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहनलालगंज, चेयरमैन प्रतिनिधि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, आचार्यों, अतिथियों, स्वयंसेवकों, सहयोगकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता और सहयोग से ही ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सफल होते हैं तथा भविष्य में भी जनसेवा और धार्मिक कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।समापन पर भगवान श्री हनुमान जी की भव्य आरती की गई तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति की मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसेवा का यादगार पर्व बताया।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES