लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
लखनऊ।लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा को तबादला आदेश जारी होने के बाद भी शुक्रवार को कार्यमुक्त नहीं किया गया। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं, जिन पर एलडीए प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि अपर सचिव के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक और निराधार खबरें प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्ञानेंद्र वर्मा को तभी कार्यमुक्त किया जाएगा, जब उनके स्थान पर नए अधिकारी की तैनाती हो जाएगी।सूत्रों के अनुसार, एलडीए की चार प्रमुख आवासीय योजनाओं के लॉन्च होने तक ज्ञानेंद्र वर्मा के प्राधिकरण में बने रहने की संभावना है। विभागीय चर्चाओं में यह भी माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अपर सचिव वर्ष के अंत तक एलडीए में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।



