Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल,वायरल कॉल रिकॉर्डिंग पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज रोड स्थित आर.के. कॉलोनी में मंगलवार को बिना आंधी-बारिश के भी घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि पावर हाउस की दूरी कॉलोनी से काफी कम बताई जा रही है।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बृजेश कुमार ने समस्या का समाधान बताने के बजाय उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया। इस बातचीत का एक वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कर्मचारी और शिकायतकर्ता के बीच तीखी बातचीत सुनाई दे रही है।
स्थानीय निवासियों ने विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि एक ओर पावर हाउस में मौजूद कर्मचारी द्वारा बताया गया कि लाइनमैन राम सुमेर गौरा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर फोन पर संबंधित लाइनमैन ने स्वयं को ड्यूटी से मुक्त और छुट्टी पर बताया। इन दोनों बयानों में विरोधाभास होने से विभागीय समन्वय और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वायरल कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो के बावजूद अब तक विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES