Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

महिला से छेड़छाड़ अभद्रता शिकायत पर पंचायत सहायक पर एफआईआर दर्ज

गोसाईंगंज लखनऊ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि 23 जून की दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान हसना पुर गांव का ही प्रभात कुमार, जो पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है, दुकान पर पहुंचा और किसी कागज के बहाने उन्हें दुकान के बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आते ही युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार रास्ते में इस तरह की हरकत कर चुका है, जिसका उन्होंने विरोध किया था। घटना के बाद महिला ने गोसाईंगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गोसाईंगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

International

RELATED ARTICLES