Friday, June 19, 2026

National

spot_img

युवक को घर बुलाकर शराब पिलाकर मारपीट का आरोप पीड़ित की तहरीर पर दो भाइयों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में एक युवक को घर से बुलाकर शराब पिलाने के बाद मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की माँ की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के गौरा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी बाबूलाल ने मोहनलालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते रविवार की देर रात गांव के ही राजाराम पुत्र फूलचंद उसके पुत्र वीरेन्द्र को अपने साथ ले गया। आरोप है कि राजाराम ने अपने घर के सामने वीरेन्द्र को शराब पिलाई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद राजाराम और उसके भाई राजू ने वीरेन्द्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित युवक की माँ का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पुत्र को गंभीर चोटें आईं। उसके गले में भी चोट लगी है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वीरेन्द्र को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक का उपचार कराया और मामले की शिकायत पुलिस से की।तहरीर मिलने के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपों के आधार पर राजाराम और राजू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES