Monday, June 15, 2026

National

spot_img

मोहनलालगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने कसे शिकंजे

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज, लखनऊ। कस्बे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों के आवश्यक दस्तावेज पूरे न मिलने पर उनके चालान किए गए। वहीं बड़ी गाड़ियों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न और हूटर भी जब्त किए गए। बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना बीमा के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई।यह अभियान थाना प्रभारी मोहनलालगंज बृजेश त्रिपाठी के निर्देश पर चौकी प्रभारी अतुल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में उपनिरीक्षक परवेज आलम एवं राधेश्याम यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेलमेट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

International

RELATED ARTICLES