Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

न्यायालय के आदेश पर 89 अभियोगों में बरामद 4200 लीटर अवैध शराब एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी की मौजूदगी में नष्ट की गई

मोहनलालगंज,लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में बड़ी कार्रवाई की गई। विभिन्न मामलों में बरामद करीब 4200 लीटर अवैध शराब को प्रशासन की मौजूदगी में नष्ट कराया गया।

जानकारी के अनुसार, यह शराब आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा जब्त की गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच शराब को नष्ट करने की कार्रवाई पूरी कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन, आबकारी विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शराब को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
इस मौके पर एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES