Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

मोहनलालगंज के गौरा में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद……..

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज क्षेत्र की गौरा कॉलोनी में बृहस्पतिवार को धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह करीब दस बजे से शुरू हुए इस भंडारे में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।भंडारे का आयोजन समाजसेवी ओमकार जायसवाल, मनोज जायसवाल एवं अरुण जायसवाल के संयोजन में कराया गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी।आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES