Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

भाजपा का ‘12 साल विश्वास के’ अभियान 5 जून से, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

संवाददाता लखनऊ केसरी- राहुल मिश्रा

महानगर स्तर पर कार्यशाला संपन्न, पौधरोपण से होगी शुरुआत; 21 जून तक विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला

लखनऊ- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान चलाने जा रही है। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान 5 जून से 21 जून तक चलेगा। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधरोपण अभियान से की जाएगी।मीडिया संवाद और जनकल्याण शिविरअभियान के तहत 13 और 14 जून को जिलास्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 14 से 16 जून के बीच जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।विकसित भारत पर होंगे सम्मेलन16 और 17 जून को ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित होंगे। इन सम्मेलनों में बुद्धिजीवी, युवा, महिलाएं, किसान और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे विषयों पर चर्चा होगी।प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती पर जोर17 से 20 जून तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी, जिनमें किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।योग दिवस पर समापनअभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों के आयोजन के साथ किया जाएगा।भाजपा नेताओं का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES