चेतन कुमार की रिपोर्ट
हापुड़। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज 28 मई को जिलेभर में धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। एआईएमआईएम हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष अबु कैश सिद्दीकी ने लोगों से शांति, सौहार्द और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।उन्होंने बताया कि शहर की ईदगाह रोड स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 7:15 बजे अदा की जाएगी। साथ ही विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज होगी। उन्होंने कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।अबु कैश सिद्दीकी ने युवाओं से स्टंटबाजी से बचने और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो-वीडियो साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेष खुले में न डालें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि बकरीद प्रेम, त्याग और इंसानियत का पर्व है, जिसे भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।



