लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट
वृंदावन:संत प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने और मौन साधना धारण करने के चलते श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में आयोजित होने वाले एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन एवं पदयात्रा कार्यक्रम को आश्रम प्रबंधन द्वारा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।आश्रम प्रबंधन द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि संत के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंच रहे हैं।भीषण गर्मी को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने एक बार फिर श्रद्धालुओं से अपील की है कि अगली सूचना तक आश्रम आने से परहेज करें और सहयोग प्रदान करें।श्रीराधा केलिकुंज के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी यह जानकारी साझा की गई है, जिसमें भक्तों से संयम बरतने और निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।



