Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

महंगाई के विरोध में छात्र सभा का प्रदर्शन, हजरतगंज में नारेबाजी ,पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गया…

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर महंगाई और सरकार की नीतियों के विरोध में विभिन्न नारे लिखे गए थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर नाराजगी जताई।मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें वैन के माध्यम से ईको गार्डन भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

International

RELATED ARTICLES