Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

ज्येष्ठ माह तीसरे बड़े मंगल पर लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वितरित किया प्रसाद

लखनऊ में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस खास अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मंगलवार सुबह से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों और भंडारा स्थलों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद वितरण किया और लोगों को बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूरी-सब्जी, बूंदी और शरबत का वितरण किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और उन्नति की कामना भी की।
लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर हर साल भव्य आयोजन होते हैं, जिनमें राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहती है। उनके साथ राजेंद्र चौधरी रविदास मल्होत्रा मौजूद रहे।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES