Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

पत्रकार के बेटे की आत्महत्या मामले में अठारह दिन बाद भी पत्नी सहित ससुरालियों की नहीं हुई गिरफ्तारी पुलिस के प्रति पत्रकारों में आक्रोश……

वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह के बेटे को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरने को पत्रकारो पुलिस को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम……..

नगराम। वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह के बेटे प्रशांत सिंह की आत्महत्या मामले में 18 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को निगोहां प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय पत्रकारों ने नगराम थाने पहुंचकर थाना प्रभारी विवेक चौधरी को पुलिस आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।
पत्रकारों ने आरोप लगाया कि नगराम पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्रकारों ने कहा कि यदि एक पत्रकार परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आम जनता की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह के बेटे प्रशांत सिंह ने बीते दो मई की देर शाम फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया था। परिजनों ने पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नगराम थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के अठारह दिन बाद भी किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों के संगठन में पुलिस प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।ज्ञापन जी के न्यूज़ के संपादक नागेश्वर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजराज सिंह तथा निगोहां प्रेस क्लब अध्यक्ष विमल सिंह चौहान की अगुवाई में सौंपा गया। पत्रकारों ने कहा कि प्रशांत सिंह को उसकी पत्नी एवं ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पत्रकार संगठन एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेगा और नई रणनीति बनाई जाएगी।इस मौके पर निगोहा प्रेस क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी, अध्यक्ष विमल सिंह चौहान, जी के न्यूज़ के संपादक नागेश्वर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र तिवारी, शिवा मिश्रा, ब्रजराज सिंह, जय सिंह यादव, प्रमोद सोनी, आरिफ मंसूरी, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोइन खान, सुनील त्रिवेदी, प्रशांत त्रिवेदी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।संपादक नागेश्वर द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रशांत सिंह को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं मौजूद पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

अनुराग तिवारी कि रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES