उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार विकराल रूप ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा तथा 19 से 23 मई तक भीषण लू चलने की संभावना है। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत कई शहरों में उमस और तेज धूप से लोग बेहाल नजर आए।मौसम विभाग ने झांसी, बांदा, हमीरपुर, आगरा और आसपास के इलाकों में हीटवेव का ज्यादा असर रहने की चेतावनी जारी की है। दोपहर के समय बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।पश्चिमी यूपी में तीखी गर्म हवाएं लगातार चल सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों में भी लू का असर बना रहेगा। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं।हालांकि मौसम विभाग ने 20 मई के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। गोरखपुर, देवरिया और पूर्वांचल के कई हिस्सों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को और परेशान कर सकती है।
लखनऊ समेत पूरे यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 23 मई तक लू का अलर्ट