Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कसा शिकंजा: वर्दी में वीडियो पोस्ट करने पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ केसरी से आकाशदीप अवस्थी की रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान या वर्दी में रील (वीडियो) बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में प्रदेश भर के सभी पुलिस कप्तानों और वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।निर्देशों के अनुसार, ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट तत्काल पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी। यह कदम विभाग की छवि को बनाए रखने और अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2023 में ही डीजीपी स्तर से पुलिसकर्मियों के लिए एक विस्तृत सोशल मीडिया नीति लागू की जा चुकी है। इस नीति में वर्दी में वीडियो बनाने, आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने और विभागीय गरिमा के विपरीत आचरण पर स्पष्ट रोक लगाई गई है।इसके बावजूद हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी वर्दी में रील बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा कर रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने से पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो रही है, जिस पर अब सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है।पत्र में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में केवल कार्रवाई ही न की जाए, बल्कि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा पोस्ट की गई सामग्री को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित भी रखा जाए, ताकि भविष्य में विभागीय या कानूनी जांच में इसका उपयोग किया जा सके।इसके साथ ही निर्धारित प्रारूप (प्रोफार्मा) में पूरी कार्रवाई का विवरण भरकर मुख्यालय को भेजना अनिवार्य किया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मामलों की निगरानी उच्च स्तर पर की जा सके।उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी संख्या में नए जवानों की भर्ती हुई है। इनमें से कई नए पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और कुछ मामलों में वर्दी में बनाए गए रील्स और वीडियो वायरल हुए हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने अब सख्त रुख अपनाया है।वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि पुलिस सेवा एक अनुशासित और संवेदनशील जिम्मेदारी है, जिसमें सार्वजनिक छवि और व्यवहार का विशेष महत्व होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अनुचित गतिविधियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मुख्य बिंदु : वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी जिलों से मांगी गई कार्रवाई रिपोर्ट2023 की सोशल मीडिया नीति का सख्ती से पालन अनिवार्य आपत्तिजनक पोस्ट को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखने का निर्देशनए भर्ती पुलिसकर्मियों के बीच बढ़ती प्रवृत्ति पर विभाग सख्त l

International

RELATED ARTICLES