Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

फर्जी वारिस बनकर पैतृक जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने और धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मुख्य अभियुक्त के साथ मिलकर बैंक और न्यायालय संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग कर रहा था।पुलिस के मुताबिक कैसरबाग के ख्यालीगंज निवासी समीर मिर्जा ने 11 दिसंबर 2025 को मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के अमेठी गांव स्थित उनकी पैतृक संपत्ति के कई गाटा नंबरों—236, 282, 352, 655, 682, 684 और 690—पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध कब्जे की साजिश रची जा रही है।विवेचना के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी मो. फरीद मिर्जा ने स्वयं को वादी के दिवंगत चाचा खुसरो मिर्जा का वारिस बताते हुए न्यायालय में दावा प्रस्तुत किया था। जांच में लगाए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस के अनुसार पूरा मामला सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया।इसी क्रम में पुलिस ने मो. अशफाक मिर्जा उर्फ बाबू मियां पुत्र स्व. हैदर मिर्जा निवासी मौलवीगंज थाना अमीनाबाद को शनिवार शाम अकबरीगेट नखास चौक स्थित बाम्बे इलेक्ट्रिकल्स दुकान के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फरीद मिर्जा का रिश्तेदार है और उसके कहने पर विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके नाम से बैंक खाता खुलवाया गया था तथा बैंक और न्यायालय संबंधी कार्यों में उसका इस्तेमाल किया गया।मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पैतृक संपत्ति से जुड़े धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के दौरान फर्जी दस्तावेजों और बैंक खातों के माध्यम से जमीन पर अवैध दावा करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मामले में मुख्य आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।

International

RELATED ARTICLES