लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
लखनऊ के हजरतगंज स्थित रोवर रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैलती दिखाई दी, जिसके बाद आसपास के प्रतिष्ठानों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।



