लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्टलखनऊ के बाजार खाला इलाके में शनिवार देर रात घर के बाहर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यसमिति सदस्य चेतन तिवारी पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में कमर के नीचे दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चेतन तिवारी को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
भाजपा युवा मोर्चा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर