लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट और एयर कस्टम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैंकॉक से फ्लाइट FD-146 द्वारा लाई जा रही 14.872 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जांच में पता चला कि आरोपी अपने चेक-इन बैग में वैक्यूम पैक पाउच के भीतर गांजा छिपाकर भारत ला रहे थे। तलाशी के दौरान पहले आरोपी के पास से 2.957 किलो, दूसरे के पास से 3.425 किलो और तीसरे आरोपी के पास से 8.490 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई।अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14.87 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत कार्रवाई करते हुए पूरी खेप जब्त कर ली गई है।एयरपोर्ट पर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों की जांच में जुट गई हैं।



