📰 राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए लखनऊ:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अध्यक्ष मलखान सिंह ने न्यायालय परिसर से पीआरवी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायालय लखनऊ, कलेक्ट्रेट तथा जिले की सभी तहसीलों में संपन्न होगा।प्रचार अभियान के तहत रवाना किया गया पीआरवी वाहन लखनऊ की सभी तहसीलों, ब्लॉकों और दूरदराज क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत से जोड़ना और उन्हें सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाना है।कार्यक्रम में प्रकाश तिवारी, नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज, कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किरन यादव सहित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, पराविधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता और डिफेंस काउंसिल उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए लखनऊ में पीआरवी वाहन रवाना….