लखनऊ, उत्तर प्रदेश:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेशभर में मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। विभाग द्वारा हर माह विशेष सैंपलिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। अब इस अभियान के तहत एनर्जी ड्रिंक्स को भी शामिल किया गया है, जिनकी सख्त जांच की तैयारी शुरू हो चुकी है।विभाग के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा और कीटनाशकों की मौजूदगी की विशेष रूप से जांच की जाएगी। यदि कोई सैंपल फेल पाया जाता है, तो संबंधित उत्पादक या विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।सैंपलों की जांच के लिए अलीगढ़, सहारनपुर, कानपुर और अयोध्या की प्रयोगशालाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।हालिया जांचों में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बोतलबंद पानी में खतरनाक रसायन और बैक्टीरिया पाए गए हैं, जबकि खाद्य तेल में भी जानलेवा मिलावट सामने आई है। दूध और डेयरी उत्पादों की जांच में भी बड़ी संख्या में सैंपल फेल पाए गए, जिसके चलते कई जगहों पर दूध, पनीर और खोया नष्ट किया गया।विशेष रूप से सहारनपुर और बुलंदशहर में मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार, बाजार में एनर्जी ड्रिंक के नाम पर कई संदिग्ध उत्पाद बेचे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।गर्मियों के मौसम में एनर्जी ड्रिंक्स की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड में है और जल्द ही प्रदेश स्तर पर व्यापक सैंपलिंग अभियान लागू किया जाएगा।
एनर्जी ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्त कार्रवाई, यूपी में बड़ा अभियान शुरू…