Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

गोमती बैराज पुल 7 मई से बंद, डेढ़ महीने चलेगा मरम्मत कार्य…

राजधानी में यातायात को प्रभावित करने वाली एक अहम खबर सामने आई है। गोमती बैराज पुल को 7 मई से 15 जून तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। यह फैसला पुल पर मरम्मत और आधुनिकीकरण कार्यों के चलते लिया गया है।जानकारी के मुताबिक, समता मूलक चौराहे से बालू अड्डे की ओर बने चार जर्जर गेटों को बदलने का काम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।सिंचाई विभाग ने ट्रैफिक पुलिस को पत्र भेजकर इस दौरान रूट डायवर्जन लागू करने की मांग की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बैराज को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। गंगा बैराज की तर्ज पर यहां से मैन्युअल सिस्टम हटाया जाएगा और एक नया कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम से एक क्लिक में सभी गेटों को खोलने और बंद करने की सुविधा उपलब्ध होगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

International

RELATED ARTICLES