Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

मुरादाबाद में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों पर बढ़ा दबाव….

मुरादाबाद। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के होटल एवं ढाबा संचालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।व्यापारियों के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं की लागत भी लगातार बढ़ रही है। होटल संचालकों का कहना है कि पहले दाल का कटोरा 30 से 40 रुपये में मिल जाता था, लेकिन अब कीमतें बढ़ाने की मजबूरी बन गई है।मुरादाबाद के कई होटल और ढाबा संचालकों ने बताया कि गैस सिलेंडर के दामों में इजाफे के साथ-साथ अन्य खाद्य सामग्री भी महंगी हो गई है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।व्यापारियों ने सरकार से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देने की मांग की है, ताकि होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को संभाला जा सके।

राष्ट्रीय लखनऊ केसरी से मनोज कुमार बिश्नोई की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES