Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस: बॉडीबिल्डर जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, बर्थडे पार्टी से शुरू हुई थी खौफनाक वारदात

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी बॉडीबिल्डर जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। 25 अप्रैल को एक मामूली मजाक ने खूनी रूप ले लिया था, जब बर्थडे पार्टी के दौरान चेहरे पर केक लगाने से नाराज होकर जीतू ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना 25 अप्रैल की रात बुलंदशहर के RJS फिटनेस जिम की है, जहां जीतू सैनी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान दोस्तों ने मजाक में उसके चेहरे पर केक लगा दिया। इस पर गुस्साए जीतू ने साथी की रिवॉल्वर छीनकर भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
30 वर्षीय जीतू सैनी बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम था और “मिस्टर यूपी” प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रह चुका था। वह 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। वारदात के बाद वह फरार हो गया था, जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

30 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने खुर्जा थाना क्षेत्र में, जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर, स्कूटी से जा रहे जीतू को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक अमरदीप की बहन राधा ने कहा, “मुझे तसल्ली मिली। मैंने कहा था खून के बदले खून चाहिए।”
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

लखनऊ केसरी से राधा अग्रवाल की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES