Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ में युवक की मौत पर बढ़ा तनाव, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार…

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित सिसेंडी उत्तरगांव में युवक की मौत के बाद शनिवार को माहौल तनावपूर्ण बना रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बीते दिन प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया था। उनका आरोप है कि जब तक सभी लोगों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसको लेकर गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर परिजनों को समझाने और माहौल शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आश्वासन दिया जा रहा है।घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES