विनय मिश्रा
मोहनलालगंज, लखनऊ:
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के नेवलखेड़ा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से पुलिस को डेथ मेमो प्राप्त हुआ। इसमें नेवलखेड़ा निवासी रंजीत पुत्र मेवालाल की फांसी लगाने से मृत्यु होने की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस जब सीएचसी मोहनलालगंज पहुंची, तब वहां मृतक के परिजन मौजूद थे।
परिजनों ने बताया कि रंजीत पिछले 2-3 दिनों से अस्वस्थ था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह असामान्य व्यवहार कर रहा था। बुधवार देर रात, जब परिवार के सभी सदस्य सो गए, उसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू मर्चरी हाउस भेज दिया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।