Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

सुल्तानपुर: शादी में तेज DJ बना जानलेवा, 140 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत

प्रदेश के सुल्तानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी-ब्याह में बज रहे तेज डीजे की आवाज का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी पड़ा। तेज ध्वनि के कारण पास के एक पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई।यह घटना दरियापुर गांव की है, जहां 25 अप्रैल को कुड़वार क्षेत्र से आई एक बारात में डीजे पर बेहद तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। आरोप है कि डीजे संचालक कवि यादव ने अत्यधिक तेज साउंड चलाया, जिससे आसपास का वातावरण अचानक शोर और कंपन से भर गया।बताया जा रहा है कि इस तेज आवाज से पास स्थित पोल्ट्री फार्म में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में मुर्गियां मर गईं। मामले की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होने के बाद पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद इलाके में तेज ध्वनि प्रदूषण को लेकर सवाल उठने लगे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES