विनय मिश्रा
प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का स्टिकर
मोहनलालगंज क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब भईदुवा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान शव को देखा गया, जिसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।इस संबंध में मोहनलालगंज थाने में 27 अप्रैल की सुबह जीडी (जनरल डायरी) पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है।प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।




